ब्लाक संसाधन केंद्र -तिलोई से शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा व बाईक रैली निकाली ।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार तिलोई अमेठी। ब्लाक संसाधन केंद्र तिलोई-अमेठी से, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राम किशन कश्यप एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी।
रैली ब्लाक संसाधन केंद्र-तिलोई से निकल कर नरायन गंज तिराहा, सुभाष पसुपति नाथ इण्टर कालेज-तिलोई,राजा विश्वनाथ शरण इण्टर कालेज -तिलोई के सामने से एवं राज भवन तिलोई व तिलोई कस्बे में होते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र-तिलोई पर समाप्त हुई। रैली में शिक्षक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए,देश के अमर सपूतों को याद करके भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।राम किशन कश्यप तिरंगा यात्रा को झण्डी दिखाकर यात्रा में साथ -साथ चल रहे थे। राज भवन में पूर्व शिक्षक दया शंकर तिवारी ने शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी राम किशन कश्यप ने बताया तिरंगा झण्डा राष्ट्र के मान, सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है,तिरंगा यात्रा हम सबके स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को विभाजन विभीषिका के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया,इसी दिन हिन्दुस्तान व पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था।15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था,उस स्वतंत्रता एवं एकता को अक्षुण्य रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस तिथि को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। रमाकांत मौर्य -महामंत्री ने यात्रा में प्रतिभाग करने व सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में संतोष तिवारी -अध्यक्ष, कामता प्रसाद दीक्षित -अध्यक्ष,अतुल श्रीवास्तव-मंत्री, आलोक सिंह-मंत्री, शोभा शरन, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अमृता जायसवाल, अमिता जायसवाल, रजिया बानो शशि कुमारी सिंह, यतीन्द्र मोहन वैश्य,नदीम अब्बास रिजवी, राजेश मिश्र, बृजराज शुक्ला, अमित वर्मा, विजय सिंह, गोविन्द त्रिपाठी,पवन मिश्रा, अनुराग कुमार,अजय मिश्र, ललित कुमार मौर्य,राम सिंह यादव, सुरेन्द्र सोलंकी, अजय सिंह,राकेश तिवारी, अवनीश त्रिपाठी,बृज किशोर, विनोद कुमार, दिलीप सिंह, अरविन्द प्रताप सिंह,शुभम सिंह, फूल चन्द्र, आशीष खण्डेलवाल,प्रेम शंकर, रविकांत मिश्र सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे। शुभम मिश्रा, मशरूर,अमन कुमार,महेश प्रताप सिंह, बाबू प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता,राज कुमार वर्मा,मयंक प्रताप त्रिपाठी, एवं दिनेश रावत ने तिरंगा यात्रा में सहयोग प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ