वीरेन्द्र यादव जिला ब्यूरो अक्षय मेल समाचार।
मछली शहर जौनपुर। स्थानीय उपखंड क्षेत्र में फर्जी विद्युत अधिकारियों उपखण्ड अधिकारी,अभियंता और मीटर रीडर की भीड़ जो उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने में मस्त हैं। विद्युत अभियंता अभिषेक केसरवानी ने यह जानकारी दी है।
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत अभियंता अभिषेक केसरवानी ने बताया कि फोटो में प्रदर्शित व्यक्ति *जिसका नाम आर्यन* है उसके द्वारा उपभोक्ताओं से जल्दी कनेक्शन कराने / लाइन निर्माण के झांसे में अवैध लाइन निर्माण करवाकर कार्यवाही में फंसाने / बिल घटाने इत्यादि संबंधित *झांसा देकर ठगी किया* जा रहा है और कई सम्मानित व भोले भाले लोग इसके चंगुल में फंस चुके हैं । यह अपने आपको कभी मीटर रीडर तो कभी जेई अथवा उपखंड अधिकारी अथवा एरिया सुपरवाइजर बताकर लोगों को भ्रमित करता है और फर्जी चेकिंग कर रिपोर्ट करने की धमकी देकर अवैध धन उगाही करने का काम करता है ।
श्री केसरवानी ने कहा कि उपभोक्ता को सजग और सतर्क रहें तथा इसके झांसे में न आएं और न ही इस व्यक्ति को अपना मीटर अथवा कनेक्शन की जांच करने दें क्योंकि यह व्यक्ति विद्युत विभाग में कार्यरत नहीं है।
यदि भविष्य में किसी के साथ भी यह व्यक्ति फ्रॉड करने की कोशिश करे तो तत्काल वीडियोग्राफी करें और संबंधित थाने पर तथा विद्युत विभाग के कार्यालय पर लिखित शिकायत करें ।
0 टिप्पणियाँ