हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित सभी विकासखंडों व नगर पंचायतों से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली।कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने तिरंगा यात्रा रैली को दिखाई हरी झंडी।

हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित सभी विकासखंडों व नगर पंचायतों से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली।

कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने तिरंगा यात्रा रैली को दिखाई हरी झंडी।

अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित सभी विकासखंडों और नगर पंचायतों से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी निशा अनंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा और जिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जन सामान्य से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील किया। बताते चले की स्वतंत्रता दिवस तथा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शासकीय कार्यालयों/भवनों पर तिरंगा लाइटिंग कर प्रकाशमान किया गया है। शाहिद स्मारकों की साफ सफाई के साथ ही उन्हें सजाया गया है। आज कलेक्ट्रेट से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली रणंजय इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ