नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिज्ञा कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। निदेशक, समाज कल्याण, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा-स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय/शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस का मादक पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने एवं जन जागरूकता हेतु मुख्य अतिथियों के भाषण में नशा मुक्त भारत अभियान की प्रासंगिकता पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित संलग्न प्रतिज्ञा पर पैराग्राफ को अनिवार्य रूप से शामिल करें।
0 टिप्पणियाँ