15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जनपद में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एवं डी0पी0आर0सी0 में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह करेंगे ध्वजारोहण।
जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, तहसीलों, विद्यालयों में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस परम्परागत व पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी तथा मा0 राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा जिला पंचायत रिर्सोस सेन्टर परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देश भक्तों के जीवन पर प्रेरक प्रसंग व उनके जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में देश प्रेम की भावना जागृत किए जाने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध लेखन का आयोजन के साथ ही जनपद में ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर, गौरीगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम, मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा रंगोली, स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरान्त मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण, पंचायत कल्याण कोष लाभार्थियों को चेक वितरण किया जायेगा तथा मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को सम्बोधित किया जायेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक आवास, प्रत्येक व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा जनसभा, मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। खेल विभाग द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ