हर घर तिरंगा अभियान व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर डॉ बीआर अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन।

हर घर तिरंगा अभियान व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर डॉ बीआर अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो। 
अक्षय मेल समाचार अमेठी। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने बताया कि  स्वतन्त्रता दिवस-2024 के अवसर पर 14 अगस्त 2024 को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में ’हर घर तिरंगा’ रैली निकाली गयी तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अभिनव कनौजिया, उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह, राजेश मसाला मार्केटिंग मैनेजर हिमांशु अग्रहरि व उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद/मो0 मोसर्रफ खॉ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ