85 फीसदी फेफड़े के कैंसर का कारण है धूम्रपान
-सबसे ज्यादा होता स्तन कैंसर है, लेकिन सर्वाधिक मौतें होती हैं फेफड़े के कैंसर से
-वर्ल्ड लंग कैंसर डे के मौके पर केजीएमयू के पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने आयोजित की पत्रकार वार्ता।
राज्य ब्यूरो अक्षय मेल समाचार।
लखनऊ। दुनिया भर में सर्वाधिक होने वाला कैंसर ब्रेस्ट कैंसर हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर लंग यानी फेफड़े का कैंसर है, भारत में स्तन, मुंह और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद फेफड़ों का कैंसर चौथा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। कैंसर से होने वाली मौत की संख्या की बात करें तो सर्वाधिक मौत का जिम्मेदार लंग यानी फेफड़े का कैंसर है, क्योंकि इसकी मुख्य वजह लंग कैंसर के रोगियों का देर से डॉक्टर के पास पहुंचना है, यदि शुरुआत में ही इलाज शुरू हो जाये तो 60 प्रतिशत मरीजों के पांच साल जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है, जबकि रोग के एडवांस स्टेज में पहुंचने के बाद डॉक्टर के पास पहुंचने पर यह प्रतिशत घटकर सिर्फ 6 प्रतिशत रह जाता है।।
0 टिप्पणियाँ