औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में अवैध अतिक्रमण हटाकर दो उद्यमियों को दिलाया गया कब्जा।
अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के सेक्टर 36 में एफ 33 से एफ 36 भूखंड जो उद्यमियों को 2005 में यूपीसीडा द्वारा आवंटित किया गया था उस पर अवैध कब्जा होने के कारण वास्तविक आवंटियों को अभी तक कब्जा नहीं प्राप्त हुआ था जिसकी शिकायत उद्योग बंधु की बैठक में आवंटियों द्वारा जिलाधिकारी महोदया से की गई जिस पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की तत्काल अवैध कब्जा हटाते हुए वास्तविक आवंटियों को कब्जा प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह, यूपीसीडा के वित्त एवं लेखाधिकारी धर्मचंद, सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अमित कुमार, सहायक प्रबंधक सिविल आरसी निगम पुलिस बल के साथ पहुंचे और उपरोक्त स्थल की नपत कराई गई इसके बाद वहां पर बनी बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया, यूपीसीडा की ओर से दोनों शिकायतकर्ता आवंटियों को उनकी आवंटित दुकानों पर कब्जा दिलवाने की कार्यवाही की गई। बताते चलें कि औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में वर्ष 2005 में शिवकुमार चौरसिया को सेक्टर 16 में तीन दुकानें आवंटित की गई थी और संजय सिंह को एक दुकान आवंटित की गई थी जिस पर अभी तक अवैध कब्जा होने के कारण उन्हें कब्जा नहीं मिल सका था जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने के उपरांत अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वास्तविक आवंटियों को कब्जा दिलाया गया।
0 टिप्पणियाँ