तिरंगा यात्रा देश के स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक-धीरेन्द्र प्रताप सिंह।

तिरंगा यात्रा देश के स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक-धीरेन्द्र प्रताप सिंह।
अक्षय मेल समाचार।
तिलोई -अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला तिलोई-अमेठी में, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बच्चों व शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी। विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए,देश के अमर सपूतों को याद करते हुए, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वरिष्ठ ए आर पी बृजेश कुमार सिंह तिरंगा यात्रा को झण्डी दिखाकर यात्रा में साथ -साथ चल रहे थे। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ -अमेठी ने बताया तिरंगा झण्डा राष्ट्र के मान, सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है,तिरंगा यात्रा हम सबके स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है।इस अवसर पर बच्चों को विभाजन विभीषिका के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया,इसी दिन हिन्दुस्तान व पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था।15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था,उस स्वतंत्रता एवं एकता को अक्षुण्य रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस तिथि को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की शिक्षिकाएं अमिता जायसवाल, रजिया बानो, शशि कुमारी सिंह, प्राची श्रीवास्तव, सरिता सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव, एवं सुचित्रा सती का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ