पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का लिया हाल-चाल।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायलों को बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी। थाना क्षेत्र बाजार शुकुल के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरीगंज में चल रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी निशा अनंत ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने डी-फ्रीजर को संचालित रखने के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।
0 टिप्पणियाँ