जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की बैठक हुई आयोजित।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण, नए पंजीकरण, चिकित्सा परिवर्तन सहित अन्य कार्यों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के समक्ष कुल 18 प्रकरण प्रस्तुत किए गए जिन पर समिति द्वारा विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद, समिति के अन्य सदस्य तथा अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ