नमामि रामम कवि सम्मेलन संपन्न।


नमामि रामम कवि सम्मेलन संपन्न।
अक्षय मेल समाचार।
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा न्यू ग्रीन अपार्टमेंट सेक्टर ९९, नोएडा में नमामि रामम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ कवि डॉ हरी प्रकाश 'हरि' ने किया। मुख्य अतिथि विवेकानंद  थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनन्य देवरिया ने किया।   कार्यक्रम का संयोजन डॉ हरी प्रकाश 'हरि'  तथा  सह संयोजन के. डी. बिन्दास ने किया।कार्यक्रम का आरंभ कवयित्री सुश्री शैलजा सक्सेना द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ।कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों अटल मुरादाबादी, मनु बदायुँनी, बाबा कानपुरी, डॉ हरी प्रकाश 'हरि', शैलजा सक्सेना, अंजना जैन,  के. डी. बिंदास, स्मिता श्रीवास्तव, शुभ्रा पालीवाल, संजीव नादान आदि ने प्रभु राम पर आधारित उत्तम शिल्प भाव भक्तिपूर्ण गीत, छंद, गज़लों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आए श्रोताओं द्वारा करतल ध्वनि से कवियों का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के. डी. बिंदास द्वारा किया गया।
रिपोर्ट - पण्डित बेअदब लखनवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ