"शंकराचार्य वैभवं " नाटक का हुआ मंचन।
लखनऊ। "अनादि " सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के स्थानीय संगीत नाटक एकैडमी, गोमती नगर के वालमीकि सभागार में "शंकराचार्य वैभवं" नाटक का सुन्दर मंचन किया गया। डॉ नवलता द्वारा लिखित नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन श्रीमती मुन्नी देवी का रहा। नाटक का शुभारंभ पण्डित बेअदब लखनवी की वाणी वन्दना व गृह लक्ष्मी की आरती "जय जय हे घरवाली माता" कविता पाठ से हुआ।
रिपोर्ट - पण्डित बेअदब लखनवी

0 टिप्पणियाँ