जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा “मेरा माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय नरहन, वि0क्षे0-केराकत, जौनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय तेजपुर, वि0क्षे0-केराकत, जौनपुर मे आयोजित वीर स्वतन्त्रता सेनानियों की वीरगाथा का वाचन मे प्रतिभाग किया गया।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” एवं मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम विषयक कार्यालय महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक उ0प्र0 के क्रम मे आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह मे प्रदेश में “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम मे 11 अगस्त 2023 को बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त 2807 विद्यालयों मे “मेरा माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत सभी छात्र-छात्राओं की सभा आयोजित की गयी।
        विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा पूर्व से चयनित हमारे देश के वीर स्वतन्त्रता सेनानियों की वीरगाथा का वाचन छात्रों द्वारा किया गया। “मेरा माटी मेरा देश अभियान” के अन्तर्गत वीर विभूतियों की वीर गाथाओं का वाचन जनपद के समस्त विद्यालयों मे बहुत ही उत्साहपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ। 
      तत्पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय परिसर मे रोपित पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य आवंटित की गयी।

     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा “मेरा माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम के तहत  प्राथमिक विद्यालय नरहन, वि0क्षे0-केराकत, जौनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय तेजपुर, वि0क्षे0-केराकत, जौनपुर मे आयोजित वीर स्वतन्त्रता सेनानियों की वीरगाथा का वाचन मे प्रतिभाग किया गया। 
        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त विद्यालयों मे शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के सहयोग से वृक्षारोपण करते हुये पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के मध्य आवंटित की गयी।
       उक्त विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा वीर स्वतन्त्रता सेनानियों की वीरगाथा का वाचन एवं वृक्षारोपण मे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।    
         जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय द्वारा आयोजित “मेरा माटी, मेरा देश अभियान” के वीरगाथा वाचन एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त विद्यालय प्रांगण मे उपस्थित ग्राम सभा के गणमान्य सम्मानित नागरिकों, विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया कि “आजादी का अमृत महोत्सव” भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित एक पुनित माटी वन्दनोत्सव है, जिसमे हम सभी के लिये अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत के अवलोकन व मातृभूमि के वीर सपूतों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का स्वर्णिम अवसर है। 
        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभा मे उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को जनसहभागिता के साथ इस महोत्सव को मनाये जाने हेतु संकल्पित कराया गया।
                            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ