उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर फुटबाल बालिका का जनपदीय चयन परीक्षण 12 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2010 से 31 दिसम्बर 2011 के मध्य होनी चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 14 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजे से डी0एल0डब्लू0 इण्टर कालेज, वाराणसी के खेल मैदान पर किया जायेगा।
मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर फुटबाल बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने दी है।

0 टिप्पणियाँ