जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमटेड लखनऊ द्वारा संचालित टर्मलोन योजना, मार्जिनमनी योजना, शैक्षिक ऋण, ब्याज रहित ऋण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 1995-1996 से वित्तीय वर्ष 2006 तक प्राप्त किये गये जनपद जौनपुर के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी, जैन) समस्त लाभार्थी को अवगत कराया जाता है कि जिन लाभार्थियों द्वारा ऋण की बकाया धनराशि एवं ब्याज का भुगतान नहीं किया गया वह अपनी बकाया धनराशि 20 जून 2023 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट जौनपुर में कार्य दिवस में कार्यालय में कार्यरत श्री सै० असगर मेंहदी जैदी वरिष्ठ सहायक से मो0नं0 9140942057 पर सम्पर्क कर अपनी किश्त बैंक आफ बड़ौदा जेसीस चौराहा जौनपुर, खाता संख्या 08700100003695 जमा करें तथा उसकी सूचना कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। अन्यथा देय धनराशि की वसूली के लिए आर०सी० जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। जो कि निगम के ऋण ब्याज सहित वसूली राजस्व के बकाये के रूप में करेंगे तथा वसूल की जाने वाली धनराशि पर 10 प्रतिशत की दर से वसूली व्यय अतिरिक्त वसूली होगी।

0 टिप्पणियाँ