कम लागत व कम भूमि में करें मत्स्य पालन-मत्स्य विभाग

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, शाहिद जमाल ने बताया है कि जनपद के मत्स्य पालन/व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 29 परियोजनाओं एवं निषादराज बोट योजना में आनलॉइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 30 मई 2023 से जन सामान्य के लिए खोला गया है। इससे पूर्व जिन आवेदको ने 20 मई 2023 से 29 मई 2023 तक यदि आवेदन किया हो तो वह आवेदक पुनः विभागीय वेबसाइट  www.fisheries.up.gov.in / www.fisheriesup.org  पर 15 जून 2023 तक आवेदन करें। क्योकि 20 मई 2023 से 29 मई 2023 तक डमी आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ