पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के दौरान जन समस्याएं सुनी और कोतवाली का निरीक्षण करते हुए मातहत कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।


मुसाफिरखाना अमेठी।शनिवार को स्थानीय कोतवाली पहुंचे एसपी डा इला मारन जी ने थाना समाधान दिवस के दौरान जन समस्याएं सुनी ।इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण करते हुए मातहत कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर करीब 11:30 बजे कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ इला मारन जी ने तहसीलदार संगीता पांडे के साथ थाना समाधान दिवस में क्षेत्र की फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।दिवस में आई पांच शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेज दी गई ।समाधान दिवस में नायब तहसीलदार केपी मिश्र सचिदानंद दुबे रामपाल प्रशांत सिंह सहित राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे । करीब एक घंटे बाद एसपी डा इला मारन जी ने कोतवाली परिसर कार्यालय शस्त्रागार अभिलेख मेस बैरिक महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया ।इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण लंबित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण हल के निर्देश दिए ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह इंस्पेक्टर हंसराज कुशवाहा एसआई राजेश तिवारी देवेंद्र सिंह चौहान अनिल चतुर्वेदी हरिनाथ यादव गौरव सिंह परिहार धीरज मौर्य सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ