समाज सेवी दीपक चड्ढ़ा व उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा चड्ढ़ा को अपूर्वा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड - 2023 से नवाजा गया।
अक्षय मेल समाचार लखनऊ।
प्रतिष्ठित अपूर्वा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड - 2023 अपूर्वा संस्था की चंडीगढ़ शाखा के तत्वावधान में विगत पचास वर्षों से समाज सेवा में रत युगल दीपक चड्डा व श्रीमती उषा चड्ढा को अपूर्वा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से प्रति वर्ष सम्मानित होने वाले पद्म विभूषण अमृता प्रीतम, पद्मश्री बेकल उत्साही, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह की कड़ी में एक नाम और जुड़ गया।विगत पचास वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में समर्पित जोड़ी युगल दीपक चड्ढ़ा व उनके कदम से कदम मिलाकर चलने वाली श्रीमती ऊषा चड्ढ़ा को संस्था सचिव संजय मल्होत्रा हमनवा द्वारा *अपूर्वा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड - 2023* प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा, शास्वत्, अपूर्वा, सार्थक, रुचि अरोड़ा, डॉ छवि सागर चौहान, रीता सहित कई गण मान मौजूद थे। संजय हमनवा ने इस सम्मान को प्रणाम मात्र बताया। वहीं युगल द्वारा समाज सेवा के इस सम्मान को उनको अब तक मिले सम्मानों में अनन्य बताते हुए आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट पण्डित बेअदब लखनवी
9795163738

0 टिप्पणियाँ