उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला संबंधी उद्योग लगाने पर मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में 10 लाख ऋण पर 2.50 लाख की सब्सिडी मिलेगी, इसके लिए उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर आवेदन किया जा सकता है।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू०पी० सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला संबंधी उद्योग लगाने पर मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में 10 लाख ऋण पर 2.50 लाख की सब्सिडी मिलेगी, इसके लिए उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर आवेदन किया जा सकता है।
              पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्लास्टिक उत्पादों पर रोक लगाने तथा मिट्टी से निर्मित सामान को बढ़वा देने के लिए सरकार ऐसे उद्योग लगाने वालों को सब्सिडी दे रही है। मिट्टी के खिलौना निर्माण, घडा, सुराही, जग, कुल्हड, गिलास, कप आदि को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक माटीकला के परम्परागत, प्रशिक्षित, अनुभवी कारीगरों का स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
             मिट्टी कला के विभिन्न उत्पादों के निर्माण के लिए पूंजीगत व कार्यशील पूँजी मिलाकर अधिकतम 10 लाख रूपये का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों से उपलब्ध कराया जायगा, योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को कुल लागत का पांच प्रतिशत पूँजी स्वयं अशदान के रूप में लगानी होगी। शेष पूँजीगत बैंक ऋण पर लाभार्थियों को 25 प्रतिशत एक मुश्त अनुदान राशि राज्य सरकार से मिलेगी।
                अतः इच्छुक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी 15 जून 2023 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त योजना की अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इण्ड0 स्टेट मातापुर जगदीशपट्टी जौनपुर में कार्यालय कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ