साहित्यिक संस्था नव समानुभूति की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न।

साहित्यिक संस्था नव समानुभूति की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न।

राज्य ब्यूरो अक्षय मेल उत्तर प्रदेश।
लखनऊ।नव समानुभूति संस्था द्वारा काव्य समारोह का आयोजन सचिवालय क्लब, सचिवालय कॉलोनी, महानगर लखनऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मानस मुकुल त्रिपाठी द्वारा की गई। काव्य समारोह का सुंदर संचालन अखिलेश त्रिवेदी शास्वत द्वारा किया गया। डाक्टर ममता पंकज मुख्य अतिथि व विपुल मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे । मृगांक श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। काव्य समारोह का प्रारंभ कवयित्री सरिता कटियार सदाबाहर की वाणी वंदना से हुआ कवि सम्मेलन में जिन कवियों ने काव्य समारोह को ऊंचाइ प्रदान की उन कवियों के नाम इस प्रकार हैं - कविवर शारदा प्रसाद सुबोध, डॉ राम राज भारती फतेहपुरी, मृगांक श्रीवास्तव, राजीव पंत, आनंद कुमार यादव, श्रीमती गीता गंगवार, डॉक्टर ममता पंकज, श्रीमती भारती अग्रवाल पायल, श्रीमती नीतू सिंह चौहान, डॉ गोबर गणेश, प्रमेन्द्र कुमार सिंह आदि कवियों ने बहुत ही सुंदर काव्य प्रस्तुति दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ