अक्षय मेल समाचार जौनपुर
कृषक भाई अपना नवीन पंजीयन (खाता नं0 अंकित, खतौनी/पहचान प्रमाण पत्र,
आधार कार्ड एवं खसरा के आधार पर) कृषक स्वयं अपनी खतौनी में खाता संख्या
पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे एवं बोये गये गेंहूँ के रकबे को अंकित
करें। संयुक्त भूमि की दशा में अपनी हिस्सेदारी की सही घोषणा पंजीयन में
करें। पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित कराये, एस0एम0एस0
द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। बिक्री के
समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र
में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य
होगा। गेंहूँ विक्रय के उपरान्त केन्द्र प्रभारी से ई-पॉप मशीन से जारी
पावती रसीद अवश्य प्राप्त करें। गेंहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य
(एम0एस0पी0) का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जायेगा। जनपद
में आलोच्य वर्ष गेंहूँ खरीद हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा 04 क्रय
संस्थाओं के माध्यम से 125 क्रय केन्द्र अनुमोदित/संचालित कराये गये है,
जो क्रियाशील है। यह पंजीयन कृषक स्वयं, जनसूचना केन्द्र, इण्टरनेट कैफे
के माध्यम से करायेंगे। पंजीकरण कराये जाने के उपरान्त किसान भाई अपना
गेंहूँ मानक के अनुरूप अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु नियत
तिथि पर लायें। शासन के निर्देश के क्रम में समस्त क्रय केन्द्रों का
निरीक्षण भी कराया जा रहा है।
जिला टी.बी चिकित्सालय जौनपुर परिसर से माननीय सदस्य विधान परिषद श्री
बृजेश सिंह, प्रिंसू द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अप्रैल
2023 का उद्घाटन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जनपद में संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलाया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग,
स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग,
शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना
विभाग अपने निर्धारित कार्य एवं दायित्व के अनुसार कार्य योजना बनाकर
कार्यवाही कराएंगे। संचारी अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतर विभागीय सहयोग
द्वारा वेक्टर जनित एवं संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निरोधात्मक
कार्यवाही जैसे साफ सफाई झाड़ी की कटाई एंटी लावा छिड़काव एवं जन जागरुकता
कराया जाना है।
दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलाया जाएगा। जिसमें
स्वास्थ्य विभाग से आशा तथा बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
द्वारा कार्य योजना के आधार पर घर घर जाकर वेक्टर जनित बीमारियों के
प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा तथा बुखार के रोगियों का चिन्हीकरण,
सर्दी जुकाम लक्षण युक्त व्यक्तियों क्षय रोग से ग्रसित व्यक्तियों,
कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। अत्याधिक
मच्छर घनत्व वाले घरों का चिन्हीकरण कर अंतर विभागीय सहयोग द्वारा मच्छर
रोधी गतिविधिया संपन्न कराई जाएंगी ताकि बीमारी के आगामी सीजन में किसी
भी तरह के वेक्टर जनित बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। मुख्य चिकित्सा
अधिकारी जौनपुर ने आम-जनमानस अपील किया है की संचारी अभियान में अपना
सहयोग दे कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ लक्ष्मी सिंह, एवं समस्त
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षीकरण अधिकारी, जिला क्षय रोग
अधिकारी जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग
के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा बाल विकास विभाग, नगर पालिका जौनपुर,
डी०एम०सी० यूनीसेफ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन०एच०एम० सहित अन्य विभागों
ने प्रतिभाग किया।

0 टिप्पणियाँ