अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न०नि०) ने जनपद जौनपुर के समस्त नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के मतदाताओं को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के अधिसूचना दिनांक 03 मार्च, 2023 द्वारा दिये गये निर्देश क्रम में जनपद के समस्त नगरीय निकायों की वार्डवार निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 01 अप्रैल 2023 को अपर जिलाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, समस्त नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), जौनपुर एवं सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली अपर जिलाधिकारी वि0रा0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न0नि0) जौनपुर के अतिरिक्त उपरोक्त वर्णित कार्यालयों/स्थानों पर आम लोगो के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है

0 टिप्पणियाँ