बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोल्डन स्टार पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य स्वागत,,,,

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
गोल्डन स्टार पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद के एनुअल फंक्शन में बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवाबुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि उपस्थित रहे , श्री सिद्दीकी ने गोल्डन स्टार पब्लिक स्कूल कि संस्थापक एवं सभी टीचरों के द्वारा अच्छी शिक्षा दिए जाने पर बेटी रक्षा दल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया,
एवं गोल्डन स्टार पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया बेटी रक्षा दल की टीम एवं बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवाबुद्दीन सिद्दीकी ने छात्र एवं छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बेटी रक्षा दल के द्वारा हजारों बच्चों के दाखिले एवं कोर्स निशुल्क दिलाए जाने पर बेटी रक्षा दल संपूर्ण भारत की टीम का धन्यवाद किया एवं बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय संरक्षक महबूब आलम लारी ने देश का हर बच्चा हो जब होगा शिक्षित का नारा दीया एवं गोल्डन स्टार स्कूल की प्रिंसिपल मिस्बा मैम एवं सभी टीचर की सराहना की प्रोग्राम में सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया, उपस्थित रहे जेड ए खान सबीना खान रेखा शर्मा राखी सिंह गोल्डन स्टार स्कूल की संस्थापक अस्कारा परवीन नगमा खान साहिबा चौधरी गुलआफशा सैफी शहला नाज़ निधि शर्मा लक्ष्मी अजय गौतम तम्जिद मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ