अमेठी की जनता ने राहुल को धूल चटाई :- स्मृति ईरानी
आगामी लोकसभा चुनाव में भी हार का डर।
भ्रष्ट अधिकारियो कार्रवाई के निर्देश
अमेठी। केंद्रीय मंत्री अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी मे तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अमेठी के सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अमेठी की जनता ने जिस तरह से राहुल गांधी को धूल चटाई है इससे 2024 में लोकसभा के चुनाव में भी हार का डर अभी से ही सता रहा है । उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर अमेठी में विकास किये होते तो जनता गांधी परिवार को नकार ती नही और अमेठी से आपकी दीदी सांसद है। दो दिवसीय दौरे के दौरान तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा के बाद कार्यों की समीक्षा बैठक किया और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा और कहा कि अमेठी में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा नहीं तो सीधे कार्रवाई होगी जिलाधिकारी को सख्त आदेश दिए जनता को न्याय मिले भ्रष्टाचार में लिफ्त अधिकारी बक्से ना जाएं। अमेठी में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए 15 से 30 अप्रैल के मध्य सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे जिले से प्रथम स्थान टीम को ₹500000 के इनाम सेकंड टीम को ढाई लाख इनाम तीसरे स्थान पानी वाली टीम को ₹125का इनाम दिया जाएगा

0 टिप्पणियाँ