राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन व पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, जौनपुर श्री भुदेव गौतम की अध्यक्षता एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री प्रशान्त कुमार की देख-रेख में 25 मार्च 2023 को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 125 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 12000000 रूपये की धनराशि क्षतिपूति याचीगण को दिलायी गयी। विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा क्षतिपूर्ति के 40 तथा प्रकीर्ण 20 सहित कुल 60 मुकदमें लगाये गये जिनमें से क्षतिपूति के 37 तथा प्रकीर्ण के 14 मामलों सहित कुल 51 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल 93,15000 रूपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।

0 टिप्पणियाँ