संकुल गुन्नौर की बैठक सम्पन्न।
अक्षय मेल ब्यूरो।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय अनखरी में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया।
बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सम्पूर्ण विद्यालय को निपुण
बनाने,निर्धारित समय अवधि के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने,शैक्षिक वातावरण का माहौल पैदा करने,निर्धारित नीतियों नियमो का ससमय पालन करने,पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य करने तथा जुलाई 2023 तक सम्पूर्ण विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने पर विशेष बल दिया गया । बैठक के अंत मे कम्पोजिट विद्यालय अनखरी के प्रधानाध्यापक असर्फी लाल द्वरा सभी उपस्थित अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार यादव, कमलेश मिश्र उमेश कुमार , अनुप्रास गुप्ता वृजेश यादव अमित यादव सौरभ विवेक कक्कड़ सगीर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ