जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जन साधारण को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में हेल्पलाईन नम्बर 05452359826 स्थापित किया गया हैं। समस्त इच्छुक एवं पात्र आवेदको को सूचित किया जाता है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति योजना (अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग व अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति), राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना व अत्याचार निवारण अनुदान योजना के सम्बन्ध में जानकारी व अपनी-अपनी शिकायते उपरोक्त हेल्पलाईन नम्बर पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक समस्याओं से अवगत करा सकते हैं, जिसका शीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ