जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह तथा मा0 सदस्य श्री बृजेश कुमार जी का आगमन जनपद जौनपुर में 23 फरवरी 2023 को प्रस्तावित है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह तथा मा0 सदस्य श्री बृजेश कुमार जी का आगमन जनपद जौनपुर में 23 फरवरी 2023 को प्रस्तावित है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित/मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुँचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ