न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।


मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यरूप से कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।


सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर क्रीड़ा प्रभारी विवेक मिश्र व कार्यक्रम अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। खेल का उद्घाटन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य कुमारी सिंह ने फीता काटकर किया। उसके पश्चात क्रमशः मुख्य अतिथि गण  महेन्द्र सिंह मो0 असगर व दिलीप कुमार का माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता कबड्ड़ी बालक वर्ग में उमामिश्रपुर ने गुन्नौर को हराकर  जीत दर्ज किया। बालिका वर्ग में गुन्नौर ने मानशाहपुर को हराया। कबड्डी प्राथमिक बालक और बालिका  वर्ग में मठा भुसुंडा  ने प्राथमिक विद्यालय भागूपुर को शिकस्त दिया। निर्णायक मण्डल में विवेक मिश्र हरि प्रसाद यादव राजेन्द्र यादव निर्मल कुमार व राम बहादुर रहे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजेन्द्र कुमार यादव अनुप्रास गुप्ता संदीप कुमार यादव अंकुर यादव उमेश कुमार शरद कांत अर्चना मौर्य सुमन प्रजापति प्रीति तिवारी राम राज अजय कुमार मिथिलेश कुमार वन्दना  राम बहादुर निर्मल कुमार सालिक राम मौर्य अरविंद सिंह खुर्शीद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ