अपना धान बेचने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक, वाराणसी सम्भाग, वाराणसी राजीव कुमार मिश्र ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य रू० 2040 प्रति कु० (कामन) तथा रू० 2060 प्रति कु० (ग्रेड-ए) की दर से धान की खरीद सीधे कृषकों के माध्यम से 07 नवम्बर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की जायेगी। कृषकों को अपना धान बेचने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
                    पंजीकरण हेतु आधार संख्या, कम्प्यूटराज्ड खतौनी का खाता संख्या, कुल रकबा व धान बोये गये रकबे की घोषणा करनी होगी एवं धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान-पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, आधार कार्ड व कम्प्यूटराज्ड खतौनी की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। पंजीयन कराते समय आधार सीडेड व एन०पी०सी०आई० पोर्टल पर मैप खाता संख्या देना अनिवार्य है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि वे अपना बैंक खाता सी०बी०एस० युक्त बैंक शाखाओं में खुलवायें जिससे उन्हें पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से भुगतान किया जाना सम्भव हो सके।
                        क्रय केन्द्रों पर धान को सुखाकर व साफ कर लाये तथा धान विक्रय के उपरान्त वह केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ