अमेठी सांसद ने 2.8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर और 18.53 की 105 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 अमेठी सांसद  ने 2.8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर और 18.53 की 105 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण।

कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
अक्षय मेल ब्यूरो।
अमेठी। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी  ने अपने एक दिवसीय  भ्रमण के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।  कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी), आवासीय पट्टा, मत्स्य पालन कुमारी कला पट्टा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, क्षय रोगियों को पोषण किट, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया।
इस दौरान श्रीमती ईरानी ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत  जिला पंचायत द्वारा 2.8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर और जिला पंचायत  की 18.53 करोड़ की लागत से 105 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें 1445.60 लाख की लागत से 35 किमी सड़कों का निर्माण, जल निकासी की समस्या के निदान हेतु 284.70 लाख की लागत से 4.50 किमी से अधिक की आरसीसी नालों का निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 123 लाख की लागत से सोलर पंप पर आधारित पानी की टंकी एवं जल संचयन का कार्य कराया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ए के सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, भाजपा जिला प्रभारी संजय राय, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, लाभार्थी एवं जन सामान्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ