जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया है कि दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजनों को अवगत कराया जाता है कि जिन दिव्यांग पेंशन प्राप्तकर्ताओं की 15 सितम्बर 2022 तक आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं हो पायेगी एवं यू0डी0आई0डी0 कार्ड नहीं बनेगा उन दिव्यांगजनों की दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की दिव्यांग पेंशन नहीं जायेगी।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अतः दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजन जिनका आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं हुआ है वे 15 सितम्बर से पहले स्वयं के माध्यम से या किसी साइबर कैफे के माध्यम से वेब पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर मोबाइल के माध्यम से ओ.टी.पी. प्राप्त कर अपना आधार आथेन्टीकेशन तत्काल करवाने के साथ ही यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनावाना सुनिश्चित करें।  
              आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) एवं यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने में किसी कठिनाई एवं जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन जौनपुर में सम्पर्क कर सकतें है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ