जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं को अवगत कराया जाता है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए पूर्व में जारी समय-सारिणी में किये गये संशोधन के अनुसार ’’मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त पासवर्ड प्राप्त करना।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं को अवगत कराया जाता है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए पूर्व में  जारी समय-सारिणी में किये गये संशोधन के अनुसार ’’मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त पासवर्ड प्राप्त करना। मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। मास्टर डाटा में पूर्व में सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णाक इत्यादि डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना दिनांक 13 सितम्बर 2022 निर्धारित की गयी है।
अतः सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया जाता है कि निर्धारित समय-सारिणी के अन्तर्गत मास्टर डाटा संबंधी समस्त कार्य निर्धारित तिथि 13 सितम्बर 2022 तक अपडेट कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा तिथि व्यतीत होने के पश्चात किसी प्रकार का प्रार्थना पत्र मान्य नही होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ