अक्षय मेल ब्यूरो।
अमेठी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के पूर्व सैनिक आश्रितों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों/शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को 480 घंटे का इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी प्रशिक्षण, 30 दिन का एस0एस0बी0 कोचिंग, 300 घंटे का कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स तथा 180 घंटे का कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निःशुल्क कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद के इच्छुक पूर्व सैनिक आश्रित/दिवंगत सैनिकों की पत्नियॉ एवं उनके आश्रित/शहीद वीर नारियॉ एवं उनके आश्रित 20 अगस्त 2022 तक अपना प्रार्थना पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय गौरीगंज जनपद अमेठी में जमा कर सकते है।
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*

0 टिप्पणियाँ