सहायक श्रम आयुक्त गौतम गिरि ने अवगत कराया है कि सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष अभियान 14 अगस्त 2022 तक चलाया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से जनपद जौनपुर में कुल-39196 पात्र निर्माण श्रमिकों की ग्राम पंचायतवार सूची जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेन्टर, कोटेदारो एवं सरकारी चिकित्सालयों को उपलब्ध का दी गयी है।
उन्होंने सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर, प्राथमिक/सामूहिक स्वास्थ केन्द्र, एवं कोटेदारो के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा लें ताकि उन्हें एवं उनके परिवार को भविष्य में रू0, 05 लाख की निःशुल्क उपचार मिल सके।
जनपद के माननीय जन प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, शासकीय विभागों, समस्त समाजसेवी व्यक्तियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की है कि कृपया उक्त श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करें। जिससे शासन के मंशानुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित कराया जा सकें।

0 टिप्पणियाँ