रंजू सिंह ने कंपोजिट विद्यालय चेतरा बुजुर्ग में किया वृक्षारोपण ।
अमेठी। शुक्रवार को वृक्षारोपण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय चेतरा बुजुर्ग, तिलोई- अमेठी में सामुदायिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए अपने संकल्प के अनुसार,नरेन्द्र सिंह जन सेवा समिति ,की अध्यक्ष रंजू सिंह ने अपने ससुर ,कुशल एवं सुयोग्य शिक्षक रहे,स्व0नरेन्द्र बहादुर सिंह जी की स्मृति में विद्यालय की सौंदर्यता व पर्यावरण की स्वच्छता हेतु नीम का पेड़ लगाकर पुनीत एवं सराहनीय कार्य किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति मिश्रा जी , एवं वरिष्ठ शिक्षक अम्बिका शरण खरे ने रंजू सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ - अमेठी ने भी कांजी का पेड़ लगाया।रंजू सिंह ने कहा पेड़ों से बच्चों को शीतल छाया मिलेगी ,आप सभी मिलकर विद्यालय में एक- एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, वृक्षारोपण से स्वच्छ ऑक्सीजन मिलेगी, जिससे आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित हो सकेगा। रंजू सिंह ने समस्त बच्चो को शुभकामनाएं दी। अम्बिका शरण खरे- उपाध्यक्ष,रश्मि सिंह, रश्मि वर्मा, शिव शंकर सिंह, कमला देवी एवं पुष्पा देवी रसोईया उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापिका कीर्ति मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत, धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ