राष्ट्रीय छात्रबृत्ति योजना में हुआ छात्रा का चयन।

राष्ट्रीय छात्रबृत्ति  योजना में हुआ छात्रा का चयन।


मुसाफिरखाना। मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जमुवारी की छात्रा राखी विश्वकर्मा का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।
वीते 24 अप्रैल को सम्पन्न  हुई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय जमुवारी में कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा राखी विश्वकर्मा पुत्री विजय कुमार सहित तीन छात्राएं शामिल हुई थी। इस परीक्षा में राखी का चयन हो गया है। राखी विश्वकर्मा ने जिले में पांचवीं रैंक हासिल की है। राखी की उपलब्धि पर बीईओ राम ललित ने छात्रा और स्कूल के शिक्षकों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ