समय से पहले स्कूल बंद करके गायब हो जाते हैं शिक्षक डूबती शिक्षा व्यवस्था का आखिरकार जिम्मेदार कौन?

समय से पहले स्कूल बंद करके गायब हो जाते हैं शिक्षक

डूबती शिक्षा व्यवस्था का आखिरकार जिम्मेदार कौन?



पंकज शुक्ला।

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद भी लापरवाह शिक्षकों पर कोई असर नहीं हो रहा स्कूल खुलने एवं बंद होने का कोई समय नही वही अध्यापकों की मनमानी के चलते सरकार की मंशा पर पानी फेरने मे कोई कसर नही छोड रहे जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा समय समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करके लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही करके शिक्षा व्यवस्था को सुधरने का प्रयास कर रहे है जबकि लापरवाह शिक्षक सुधरने का नाम नही ले रहे 

 ताजा मामला खण्ड शिक्षा बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय असेना का जहां शुक्रवार को समय लगभग 1 बजकर 5 मिनट पर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला विद्यालय के सभी शिक्षक अनुपस्थित थे वही मौके पर से ही इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया आखिरकार इन लापरवाह शिक्षकों पर क्या कार्यवाही करते है यह तो समय के गर्भ मे है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ