मौसम ने दिया धोखा विषम परिस्थिति मे किसानों को याद आए राजीव गांधी और कल्याण सिंह
शुकुल बाजार अमेठी । मौजूदा समय में किसान खरीफ की फसल की तैयारी में लगा है 1 दिन की बरसात में 30% धान की रोपाई हो चुकी है शेष खेत अभी खाली पड़े हैं किसानों हित में मौजूदा सरकार के मंत्रियों का एक जमाना था अमेठी की लहरें सदा वाहिनी हुआ करती थी जब देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह हुआ करते थे जिन के शासनकाल में कर्मचारियों को निलंबन का नहीं बल्कि बर्खास्तगी का आदेश होता था आज के प्रदेश में नहरें झाड़ियों में तब्दील है कई बार कहने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है शायद अमेठी अपने अस्तित्व को खो चुकी है और मौजूदा सरकार का यह नारा किसान को आधुनिक करेंगे झूठ साबित हो रहा है भारत को विकास की गति देने के लिए किसान भारत की रीढ़ है किसानों की कमजोरी से देश कमजोर हो सकता है क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी व सांसद स्मृति ईरानी को कई बार अवगत कराया किंतु किसानों की समस्या का कोई निराकरण नहीं कर सके

0 टिप्पणियाँ