30 अगस्त 2022 तक हो रहा है ग्रामवार 63 कालम का सर्वे सट्टा प्रदर्शन कृषक अपने सट्टे में त्रुटियों का करा सकते हैं संशोधन आनलाइन घोषणा पत्र न भरने पर कृषक का सट्टा नही होगा संचालित 30 सितम्बर 2022 तक आनलाइन आवेदन कर बन सकते हैं समिति के सदस्य

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 

                जिला गन्ना अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में 20 जुलाई 2022 से 30 अगस्त 2022 तक ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य गॉव-गॉव जाकर गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल के मोटीवेटर करेंगे। 63 कालम पर गन्ना कृषकों को सर्वेक्षण एवं सट्टे से संबंधित जानकारी दी जायेगी, यह कार्यक्रम 30 अगस्त 2022 तक चलेगा। जिस कृषक का सर्वे छूट गया हो या अन्य सर्वेक्षण सम्बन्धित कठिनाई हो यथा मोबाईल नम्बर गलत हो, खाता नम्बर गलत हो, प्लाट के पौधा/पेड़ी का गलत अंकित होना आदि कोई भी कमी हो तो मौके पर ही ठीक करवा लें। कृषकों को उसकी एक प्रति भी दी जायेगी, संतुष्ट होने पर कृषक अपना हस्ताक्षर अवश्य करें। ध्यान रहे चीनी मिल प्रारम्भ होने के उपरान्त संशोधन नही किया जायेगा। जिन कृषकों ने अपना आनलाइन घोषणा-पत्र न भरा हो वे आनलाइन घोषणा-पत्र अवश्य भर लें अन्यथा सट्टा संचालित नही होगा। ऐसे कृषक जिन्होने पहली बार गन्ना बोया है, 30 सितम्बर 2022 तक समिति के सदस्य बन आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति कर सकते हैं, अधिक जानकारी हेतु गन्ना विकास परिषद शाहगंज, गन्ना विकास समिति, शाहगंज या अपने गन्ना पर्यवेक्षक से सम्पर्क करें।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ