वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत तरहटी में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर शासन के द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं की हकीकत जानी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत तरहटी में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर शासन के द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं की हकीकत जानी।
चौपाल में मुख्य रूप से जिलाधिकारी के समक्ष आवास, राशन कार्ड, विद्युत सहित विभिन्न शिकायते आयी।
जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने गांव में अस्थाई गौशाला खुलवाए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को दिया और जानबूझकर पशुओं को छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता को कहा। पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पशुओं की टैगिंग किया जाए।
समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर पेंशन से छूटे हुए लोगों को लाभान्वित किया जाए।
आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर अपात्रो का नाम काटकर पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जाए।
गांव में विद्युतीकरण की शिकायत अधिक आने पर एसडीओ एवं जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। ग्रामसभा कुड़रिया में जलजमाव की स्थिति जिलाधिकारी के समक्ष आई, जिसका शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। गांव में चकबंदी की समस्या अधिक है, इसके लिए चकबंदी अधिकारी से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत के तहत बनाए जा रहे हैं गोल्डन कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्रा, सचिव प्रशांत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ