निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, गार्ड फ़ाइल, ग्रांट रजिस्टर सहित अन्य का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की जीपीएफ पुस्तकें अपडेट करने के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को निर्देश दिया कि लेखपाल एवं सचिव रोस्टर के हिसाब से गांव में जाएं और उनकी क्रास चेकिंग भी की जाए।
कार्यालय खंड विकास अधिकारी के सामने पार्क को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किनारे - किनारे छायादार वृक्ष लगाए जाए और ब्लॉक को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ