निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर.पी सिंह से दवाओं, एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य केंद्र पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध मिली। लैब टेक्नीशियन बी.आर. जाटव द्वारा अवगत कराया गया कि 58 टेस्ट आज उनके द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनरल वार्ड, लेबर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया गया ।
महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान प्रसूताओ को परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रसूताओ से पूछा कि स्वास्थ्य केंद्र में खाना - पानी एवं दवाई मिल रही है कि नहीं जिस पर सभी के द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही है।
जिलाधिकारी के द्वारा वैक्सीन के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त की गई। टीकाकरण के लिए कुल 24 रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वैक्सीन का वेस्टेज न हो।
इस अवसर पर एम.ओ. डॉ. आर.आर. सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी डी.आर. चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ