विद्युत कटौती के विरोध में किसान क्रांति दल ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम।
मुसाफिरखाना अमेठी। विद्युत कटौती के विरोध में किसान क्रांति दल ने जिला प्रशासन को आगाह किया है कि यदि विद्युत कटौती में सुधार नहीं किया गया तो किसान क्रांति दल धरना प्रदर्शन करेगा।
किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद त्रिपाठी ने जिला अधिकारी अमेठी को लिखे गए पत्र में चेतावनी दी है कि आए दिन विद्युत कटौती हो रही है जिससे जनता का हाल बेहाल है किसान क्रांति दल यह मांग करता है कि अतिशीघ्र विद्युत कटौती बंद की जाए और विद्युत आपूर्ति कराई जाए। श्री त्रिपाठी ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि विद्युत आपूर्ति सही नहीं की गई तो किसान क्रांति दल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

0 टिप्पणियाँ