बैंक ऑफ बड़ौदा मुसाफिरखाना द्वारा ग्रामीण खाताधारकों की सुविधा हेतु आवंटित फ्रेंचाइजी संचालक का गजब खेल।।
निजामुद्दीनपुर के लिए आवंटित फ्रेंचाइजी का संचालन कस्बा मुसाफिरखाना में।
ग्रामीण जनता बेहाल कस्बेवासी मालामाल।
संचालक द्वारा खाताधारकों से असुविधाजनक व्यवहार व गलत स्थान पर फ्रेंचाइजी के संचालन की उच्चस्तरीय शिकायत ।
मुसाफिरखाना अमेठी। बैंक ऑफ बड़ौदा मुसाफिरखाना द्वारा ग्रामीण खाताधारकों की सुविधा हेतु आवंटित फ्रेंचाइजी का संचालन अवैधानिक रूप से गलत जगह हो रहा है । इससे ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मुसाफिरखाना कस्बेवासी उठा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा मुसाफिरखाना द्वारा ग्रामीण खाताधारकों की सुविधा हेतु आवंटित फ्रेंचाइजी का संचालक राम कलप शर्मा संचालक द्वारा खाताधारकों से असुविधाजनक व्यवहार व गलत स्थान पर फ्रेंचाइजी के संचालन की उच्चस्तरीय शिकायत खाता धारकों ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजामुद्दीनपुर के लिए आवंटित फ्रेंचाइजी का संचालन कस्बा मुसाफिरखाना में होने की शिकायत खाताधारकों ने एलडीएम अमेठी सहित बैंक आफ बड़ौदा के सीईओ जैसे उच्च अधिकारियों से किया है। संचालक द्वारा खाताधारकों से असुविधाजनक व्यवहार व गलत स्थान पर फ्रेंचाइजी के संचालन की उच्चस्तरीय शिकायत कर जांच की मांग किया है। खाता धारकों का आरोप हैं कि बीसी पॉइंट बैंक ऑफ़ बड़ौदा निजामुद्दीनपुर रामकलप के नाम संचालित है लेकिन उसका संचालन एक महिला करती है जो डुप्लीकेट फिंगर से मुसाफिरखाना कस्बे में पैसा आहरित करती है। हालांकि शिकायत उच्चस्तरीय अधिकारियों से की गई अब देखना यह है कि इस संचालक के विरुद्ध कोई कार्यवाही होती है या फिर शिकायत अधिकारियों की मिलीभगत की भेंट चढ़ जाती यह तो समय बताएगा।



0 टिप्पणियाँ