प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में संकुल बैठक सम्पन्न। नामांकन और हाउसहोल्ड सर्वे पर करे फोकस--अखिलानंद राय।

प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में संकुल बैठक सम्पन्न।
नामांकन और हाउसहोल्ड सर्वे पर करे फोकस--अखिलानंद राय।


मुसाफिरखाना अमेठी।प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर विकास खण्ड मुसाफिरखाना अमेठी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद रॉय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया । संकुल बैठक में शत प्रतिशत नामांकन,हाउस होल्ड सर्वे,योगा,दीक्षा एप, रीड एलॉन्ग प्रेरणा लक्ष्य ऐप,, पर विशेष चर्चा- परि चर्चा की गई ।महामारी के दौरान छात्रों तक अपनी और ई-पाठशाला की पहुंच बनाए रखने में उक्त एप लाभकारी सिद्ध हुए हैं। 
खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद राय ने कहा कि शत प्रतिशत हाउसहोल्ड सर्वे और नामांकन कराना सुनिश्चित करें। स्कूल चलो अभियान चलाकर डोर टू डोर अभिभावकों से सम्पर्क कर  नामांकन के लक्ष्य को पूरा करे। बैठक को मुख्य रूप से ए आर पी अर्चना मौर्य राज कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के अध्यापक हरि प्रसाद यादव उमेश कुमार विश्वकर्मा अमित यादव सन्दीप यादव राजेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर अनुप्रास गुप्ता अंकुर राधेश्याम उमेश कुमार वन्दना सुमन प्रजापति एवं समस्त स्टाप मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ