जन जन तक पोषित आहार पहुंचाने को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार - प्रतिभा सिंह
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत,पोषण अभियान के अंतर्गत प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र के द्वारा प्रतापगढ़ के ब्लॉक सांडवा चंडिका विश्वनाथगंज विधानसभा के ग्राम मिसिरमऊ व कोड़रा मादुपुर एवम तेजगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर कई गर्भवती महिलाओं
एवं धात्री महिलाओं एवं बच्चों में ओ आर एस , ग्लूकोन डी ,दलिया एवं फल व पोषक आहार का वितरण किया गया, साथ में आंगनबाड़ी की बहने आशा बहू और ग्राम प्रधान सम्मिलित रहे, आंगनबाड़ी बहनों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर,वहां के बच्चों एवं महिलाओं को पोषण आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभा सिंह ने कहा कि जन जन तक पोषित आहार पहुंचाने को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार, इस मौके पर साथ में राजेंद्र गौतम ,ग्राम प्रधान आद्या यादव, कुसुम,रेखा आदि कई सम्मानित लोग मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ