राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर जौनपुर के परिसर में 21 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.00 बजे से अप्रेन्टिस मेंले का आयोजन किया जा रहा है,

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
सहायक शिशिक्षु परामर्शदाता , प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर जौनपुर के परिसर में 21 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.00 बजे से अप्रेन्टिस मेंले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद जौनपुर के निजी, उद्योग एवं अधिष्ठान जैसे- हाइडिल, पी0डब्लू0डी0, यू0ए0एल0 उत्तर प्रदेश, एच0आई0एल0 लिमिटेड, अस्तित्व इण्टरप्राइजेज, नितेश इंजीनियरिंग वर्क्स, सिद्धार्थ रोलिंग एण्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, रैपिड इन्फोटेक, पुनीत आटोमोबाइल आदि प्रतिभाग करेंगे। फिटर, विद्युत, टर्नर, मशीनिष्ट एवं ड्राफ्ट्समैन सिविल व अन्य व्यवसाय से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। मेंले में प्रतिभाग किये जाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल- www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करवाकर अपनी प्रोफाइल की प्रति  Login ID और  Password  सहित मेंले से पूर्व कार्यालय के शिशिक्षु अनुभाग में जमा करना सुनिश्चित करें।
                     शासन/प्रशासन द्वारा जारी कोविड-2019 निर्देशों का पालन करते हुए अप्रेन्टिस मेंले के सभी प्रतिभागियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर आना होगा।
                 अधिक जानकारी हेतु मो0 नम्बर 9839351057, 9450742207, 8707560849, 9140542418 पर किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ