जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में व्यापारकर अधिकारी को लक्ष्य की प्राप्ति न करने पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन तथा आबकारी विभाग द्वारा कर-करेत्तर राजस्व वसूली कम पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग के मासिक लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत वार्षिक मासिक उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित कर प्रवर्तन कार्य में तेजी लायें और राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करें, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि बिल न जमा करने वालो के खिलाफ आर सी जारी करे।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वसूली का लक्ष्य समय से पूर्ण किया जाए।

0 टिप्पणियाँ